तड़पते दिल से पूछो, कितनी मुश्किल है आशिकी,
उनको क्या मालूम जो शिकवा किये जाते हैं.
आरजू-ए-करम एक झलक उनकी पा जाएँ,
उनको क्या मालूम जो जलवा किये जाते हैं,
आशिकी मोहताज नहीं सफ्फाक लफ्जो की,
उनको क्या मालूम जो वादा किये जाते हैं,
जनाज़ा-ए-आशिक भी मौसम के मार सहता है,
उनको क्या मालूम जो पर्दा किये जाते हैं.
रंग-ओ-"गुलफाम" कभी फीका न हुआ आशिक का,
उनको क्या मालूम जो दिखावा किये जाते हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment